मनीषा आमले रिपोर्टर धार
कुक्षी-नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े ने नगर परिषद प्रांगण में आज नवीन अग्निशमन यंत्र फायर ब्रिगेड पूजन अर्चन कर क्षेत्र वासियों को इसकी सौगात दी गई इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष लोकेश सरदार, पार्षद श्रीमती रेखा जैन, चेनिया उपस्थित रहे नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े ने बताया गर्मी के मौसम में अचानक आगजनी जैसी घटनाएं कुक्षी क्षेत्र में देखने को मिलती है
आगजनी जैसी घटनाएं होने पर यह फायर सूचना मिलने पर मौका स्थल पर पहुंचकर आगजनी पर काबू पाएगा आग को बुझाने का कार्य करेगा नगर परिषद अध्यक्ष मुकाम सिंह किराड़े के द्वारा फायर वाहन चलाकर इसका ट्रायल भी लिया गया इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी कैलाश शर्मा, राजस्व शाखा प्रभारी मंगल डावर सहित नगर परिषद का स्टाफ उपस्थित रहे.
