मनीष आमले रिपोर्टर धार
गंधवानी-आज दिनांक 22/5/21 म प्र जन अभियान परिषद् विकासखण्ड गंधवानी जिला धार में टीकाकरण उत्सव मनाया गया है जिसमें टीकाकरण सेंटर सिद्धिविनायक गणेश मंदिर को आकर्षक रूप से गुब्बारों व रंगोली से सजाया गया। टीकाकरण केंद्र पर ceo मेडम सचि जैन एवं स्वास्थ
कार्यकर्ताओं का उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए जनअभियान परिसद के कोरोना वालेन्टीयर द्वारा सेवा दी गई इस कार्य मे माँ नर्मदादेवी स्वास्थ्य समिति व सद्गुरु भोजन सेवा समिति का भी सहयोग रहा।इस अवसर पर माँ नर्मदादेवी स्वास्थ समिति द्वारा टीकाकरण करवाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करते हुए 5-5 मास्क वितरित किये गए व लोंगो से अधिक से अधिक टीकाकरण कराने की अपील की है।

