सवांददाता बेगुसराय
टिका करण महाअभियान में चेरियाबरियारपुर प्रखण्ड में कन्या मध्यविद्यालय मंझौल एवं प्रखण्ड कलोनी विद्यालय के स्थाई केंद के अलावा 3 अन्य केंद बनाया गया था तथा एक मोबाइल टीम भी कार्यरत थी।
सभी विभागों जैसे स्वास्थ्य ,शिक्षा ,जीविका ,ग्रामीण विकास विभाग ,पिरामल आदि ,आद्यात्म गरु ,जनप्रतिनिधियों समाजसेवी के सहयोग से ग्रामवार्ता ,आद्यात्म वार्ता ,जनजागरूकता रैली वगेरह कार्यक्रम से टीकाकरण करण अभियान जनांदोलन बन गया है , लोगो मे काफी जागरूकता आ गई ,हर केंद्र पर काफी भीड़ जमा हो गई ।
परन्तु टीका का सप्लाई ही मात्र 200 वाइल प्राप्त हुआ ,जिससे लगभग 2000 व्यक्तयो को टिका दिया जा सकता है ,समाचार सम्प्रेषण तक कुल रिपोर्ट प्राप्त नही हुआ था।प्रत्येक सेंटर में काफी संख्या में लोग लौट गये ,जिसमे महिलाओं की संख्या बहुत ज्यादा थी।
लोगो मे लौटने के कारण काफी आक्रोश था। आज कन्या मध्य विद्यालय मंझौल में स्थिति केंद्र पर बहुसंख्यक में भीड़ हो जाने के कारण उत्तपन स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन को केंद्र पर आना पड़ा और मौके पर उपस्थित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिलाओं एवं पुरुषों को लाईन में पंक्तवध खड़ा कर बारी-बारी से वेक्सिलेसन का काम किया गया। प्रखण्ड चेरियाबरियारपुर क्षेत्र में इस माह अबतक मात्र 2 जुलाई ,15 जुलाई और अब 24 जुलाई को टीकारण हुआ है ,जो कि नाकाफी है इस क्षेत्र की जनता के लिये 2 लाख से अधिक के आबादी के इस प्रखण्ड क्षेत्र में बहुत कम टीका करण हो रहा है। जिसके कारण बाहर कमाने और पढ़ने वाले को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।बाहर दूसरे राज्य में मजदूरी करने वालो के हालात भुखमरी के हो गये है ,यहाँ काम नही है और बाहर बिना टीका लिये जा नही सकते है।
कम से कम प्रखण्ड के दो स्थाई केंद्र में प्रतिदिन टीकाकरण होना चाहिये ,ताकि लोग समय पे ले कर कमाने और पढ़ने जा सके। सरकार को निरन्तर टीका पहुँचे इसपे ध्यान देना चाहिये। सब के सामूहिक मेहनत से लोगो मे जागरूकता तो काफी आ गई है लोग खुद टीका लेना चाहते है। परन्तु टीका का निरंतर सप्लाई नही होने के कारण वापस निराशा हो सकती है।
