मनीष आमले रिपोर्टर धार
कुक्षी-पतंजलि योग परिवार कुक्षी ने आज आयुष विभाग धार के चिकित्सक डॉ बालकृष्ण मालवीय एवं डॉ घनश्याम मीणा के नेतृत्व में योग कक्षा के पश्चात गिलोय रोपण कर गुरु पूर्णिमा मनाई। परम वंदनीय गुरुवर आदरणीय श्री रामदेव बाबा जी के चित्र पर माला एवं पुष्पाहार कर वरिष्ठ योग साधक लूणकरण जी गुप्ता, नत्थू लाल जी पाटीदार, गौरी शंकर जी पाटीदार, बहन पद्मिनी ,बहन अमृता, डॉ घनश्याम मीणा एवं डॉ बाल कृष्ण मालवीय ने गुरु की महिमा पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया एवं सभी योग साधकों ने मिलकर अमृतमय गुणों से युक्त
राष्ट्रीय औषधी गुरवेल का रोपण किया। कार्यक्रम में योग साधक लक्ष्मीकांत गुप्ता हीरालाल पटवारी मोहन लाल सोनी नरेंद्र जी चाइना जितेंद्र गुप्ता सुखदेव भाई श्री राम पाटीदार सीताराम पाटीदार प्रकाश जी शर्मा दुर्गेश भाई पाटीदार रामेश्वर जी राठी एवं अनेक वरिष्ठ योग साधक उपस्थित थे। ग्रामीण अंचल बड़वान्या एवं बड़दा से आदरणीय सुखदेव रणदा एवं मांगीलाल जी काग भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र जैन रूपम ने किया।।
