मनीष आमले रिपोर्टर धार
मनरेगा योजनान्तर्गत संचालित नर्सरी निर्माण व पौध उत्पादन के तहत कलेक्टर आलोक कुमार सिंह द्वारा बुधवार पानवा निर्सरी में रोपणी का अवलोकन व निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने पौध उत्पादन ग्राफ्टिंग कार्य, पौध षिफटिंग रुटस्टॉक व मातृवक्षो के सम्बन्ध में चर्चा की गई। उन्होने रोपणी पर पानी की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की गई और पानी समस्या निराकरण हेतु
आरईएस विभाग के अनुविभागिय अधिकारी श्री विरल पटेल को निर्देशित किया गया। उन्होने रोपणी पर उत्पादित पौधों को शीघ्र वितरण व विक्रय हेतु निर्देश दिये गए साथ हीँ रोपणी प्रभारी जी. एस. ए को रोपणी के सुव्यवस्थित संचालन हेतु आवश्यक निर्देष दिये । वर्तमान में नर्सरी में 49000 पौध विभिन्न प्रजाति के उपलब्ध है। जिनको शीघ्र वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ आषीष वषिष्ठ, उप संचालक उद्यानिकी के के गिरवाल साथ थे।
