Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

नवाचारी प्रयासों के लिये धार जिले के शिक्षक प्रवीण आमले को राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान 2021 से किया गया सम्मानित

Responsive Ad Here

मनीष आमले रिपोर्टर धार

/गंधवानी -भारत के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के शासकीय नवाचारी शिक्षकों का देश का सबसे बड़ा नवाचारी शिक्षक समूह : नवाचारी गतिविधियां समूह भारत (छत्तीसगढ़) द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान 2021 एवं राष्ट्रीय शैक्षिक वेबीनार का आयोजन दिनांक 16,17,18 अक्टूबर को वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से   आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य से धार जिले के गंधवानी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय कोदी के शिक्षक श्री प्रवीण आमले को नवाचारी कार्यों हेतु नवाचारी शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप  सम्मान पत्र व शील्ड डाक के माध्यम से प्राप्त हुई जिसे नवाचारी गतिविधियां समूह की ओर से जनपद शिक्षा केंद्र गंधवानी की टीम BRCC,BAC, CAC व NAS प्रभारी की संयुक्त टीम द्वारा श्री प्रवीण आमले को  ससम्मान प्रदान कर बधाई दी गई  व भविष्य में भी नवाचारी कार्यो के प्रति अपनी लगन बनाएं रखने की शुभकामनाएं दी गई । विदित हो कि श्री प्रवीण आमले को पहले भी जनदृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन उत्तरप्रदेश,उदघोष उत्तराखंड,  नवोदय क्रांति परिवार की ओर से क्रमशः राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2021 , शिक्षक सम्मान 2021, शिक्षा रत्न सम्मान 2021 से विभूषित किया जा चुका है। 

  श्री प्रवीण आमले ने नवाचारी गतिविधियां समूह भारत(छत्तीसगढ़) के समूह प्रमुख श्री संजीव कुमार सूर्यवँशी व चयन समिति की समस्त टीम का आभार माना। नवचारी गतिविधियां समूह स्वप्रेरित व नवाचारी शासकीय शिक्षको का देश का सबसे बड़ा समूह हैं जो नवाचारी शिक्षको को सम्मानित व प्रोत्साहित करने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित करता हैं इस सम्मान हेतु प्रत्येक राज्य से 5 शिक्षको व छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले से 1 शिक्षक का चयन उनके कार्यों के आधार पर चयन समिति ने किया है।