मनीष आमले रिपोर्टर धार
गंधवानी-कल गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में गंधवानी में लोगों ने वाहन और सोने चांदी की खरीदारी की।राठौड़ ऑटोमोबाइल्स हीरो शोरूम के अनमोल राठौड़ संचालक ने बताया कि गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में हमारे यहां से तकरीबन 40 मोटरसाइकिल की बिक्री हुई वही नगर के जोशी होंडा शो रूम और बजाज मां नर्मदा मोटर्स से भी वाहनों की बिक्री हुई।
साथ ही गंधवानी के ज्वेलरी के व्यवसाई श्याम सोनी ने बताया कि गंधवानी नगर में कल गुरु पुष्य नक्षत्र पर तकरीबन तीन से चार लाख के आभूषणों की लोगों ने खरीदारी की।नगर में कलदिन भर बाजारों में खरीदारीके लिए लोग घूमते रहे जिन्होंने गुरुपुष्य नक्षत्र पर अन्य चीजें भी खरीदी। इलेक्ट्रॉनिक के सामान की भी खूब बिक्री हुई।