प्रतिनिधी
धार 23 नवम्बर 2021/ समग्र शिक्षा अभियान समावेशित शिक्षा अन्तर्गत CWSN बच्चों के अभिभावकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में आयोजित किया गया। जिसमे धार, तिरला, नालछा, धरमपुरी, उमरबन, बदनावर, विकासखण्डो के दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित किया गया। अभिभावको को प्रशिक्षण में सर्वप्रथम डाइट प्राचार्य अनिल वर्मा द्वारा दिव्यांगजन अधिनियम एवं शासन द्वारा प्राप्त सहयोग तथा सुविधाओं के विषय में उद्बोधित एवं प्रेरित किया गया। इसके पश्चात डाइट आई.ई.डी प्रभारी राजेन्द्र त्रिवेदी द्वारा प्रशिक्षण के मुख्य उददेश्य, समावेशित शिक्षा और अभिभावकों की भूमिका के विषय में प्रकाश डाला ।
इस अवसर पर धार जिले के विकासखण्डो के एमआरसी भारती सोहनी, कमलेश अहीर, नरेन्द्र यदुवंशी, डालचंद अहीर, शिल्पा चौरे, नीतु बाकडे, पवन सोनी, कामिनी लिखार एवं महादेव सिंगारे द्वारा प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रो में समय सारणी अनुसार दिव्यांग संबंधी समस्या, धारणा, सुविधा एवं विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के समापन में शर्मिला रावल डाइट के द्वारा आभार प्रदर्शित किया तथा प्रमोद जायसवाल व्याख्यता डाइट द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।