Join Us

Call 8177880420 K Plus India News के शहर रिपोर्टर , जिल्हा रिपोर्टर, ब्यूरो चीफ, स्टेट हेड नियुक्त करना शुरू है.8177880420 K PLUS रिपोर्टर बनने के लिये संपर्क 8177880420

स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में सूर्य नमस्कार से की राष्ट्र वंदना

Responsive Ad Here


आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में देशभर में मकर सक्रांति के दिन स्वस्थ्य जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के लिए सूर्य नमस्कार से राष्ट्र वंदना का आयोजन किया जा रहा है। आयुष विभाग के शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय धार में भी आरएमओ डॉ अतुल तोमर, योग प्रशिक्षक नेहा वाजपेई की उपस्थिति में सूर्य नमस्कार किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि सूर्य नमस्कार एक महत्वपूर्ण हृदय संबंधी व्यायाम होने के साथ ही शरीर मन एवं बुद्धि के विकास के लिए जरूरी गतिविधि है। 



आरएमओ डॉ अतुल तोमर द्वारा बताया गया की आमजन आधुनिक जीवन शैली मैं खानपान की अनियमितता, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का उपयोग, शारीरिक व्यायाम ना करना इत्यादि से मानसिक तनाव एवं शारीरिक बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं ऐसी स्थिति में सूर्य नमस्कार से न केवल मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है बल्कि अध्यात्मिक लाभ भी होता है। डॉ नरेश वागुल द्वारा बताया गया की स्वस्थ दिनचर्या को प्रोत्साहित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार आयुष विभाग एवं अन्य सहयोगी संगठनों के सामंजस्य से 75 करोड़ सूर्य नमस्कार कर विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

       शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय धार में सुबह 8:00 से 11:00 प्रतिदिन योगा एवं सूर्य नमस्कार आदि का प्रशिक्षण योग प्रशिक्षक नेहा बाजपेई के द्वारा दिया जा रहा है।