धार
जहां एक ओर मध्य प्रदेश सरकार ने अंग्रेजी और देसी शराब को कम्पोज़िट कर दिया, जिसके कारण शराब दुकानों की संख्या डबल हो गई है। वही शराब माफियाओं की बढ़ोतरी के साथ इन अवैध व्यापारियों के हौसले भी बुलंद हो गए हैं।जिले के कुक्षी में बीती रात्रि करीब 4 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नवजीवन सिंह पंवार को अवैध शराब को लेकर सूचना मिली थी। जिसपर वह अपनी टीम क्षेत्र के तहसीलदार व नायब तहसीलदार के साथ ढोलिया फाटे पहुचें। इस दौरान एसडीएम नवजीवन पंवार अपने वाहन से अवैध शराब से भरी गाड़ी पकड़ने के लिए गए तो आरोपियों ने एसडीएम की गाड़ी पर हमला कर दिया हवाई फायर भी किइ गए ! जिसमे SDM पंवार को चोटें आई।इसी दौरान जब नायब तहसीलदार भी पीछे से पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और तहसीलदार राजेश भिड़े को आरोपी अपनी गाड़ी में बिठा कर ले गए तथा आगे जाकर छोड़ दिया.
अवैध शराब माफियाओं ने इस घटना को बेख़ौफ़ तरीके से अंजाम दिया और फरार हो गए.. उसके बाद पुलिस ने काफी देर इनकी खोजबीन की जिसमें से एक आरोपी जिसका नाम मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में मुख्य आरोपी सुखराम है जो क्षेत्र के भाजपा नेता का रिश्तेदार बताया जा रहा है। राजनितिक संरक्षण के चलते वह क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। रसूख से उस पर हाथ डालने में अधिकारी कर्मचारी घबराते हैं।
सूत्रों के अनुसार पूरे घटनाक्रम में एसडीएम नवजीवन पवार के सहित अधिकारियों के साथ मारपीट की घटना भी हुई, गंभीर मारपीट किए जाने की सूचना है। अधिकारियों को लेकर प्रशासन की टीम उपचार के लिए निकली है। बताया जा रहा है की उन्हें उपचार हेतु इंदौर भेजा गया है।हालांकि पुलिस अधीक्षक धार आदित्यप्रताप सिंह ने पूरे घटनाक्रम को लेकर मामूली चोटें आना बताया है। करीब 50 से 55 लाख रुपए की शराब सहित वाहन जब्त, जिसमे 855 पति अंग्रेजी सगरब और एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है !
पुलिस विभाग के आला अधिकारी मोके पर
घटना के कुछ समय बाद सुबह 10 से 11 के बीच जिला पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे व संबंधित पुलिस अधिकारियों को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। अब देखना यह होगा कि धार जिले में खूब फल फूल रहे शराब माफियाओं पर पुलिस एवं आबकारी विभाग क्या कार्यवाही करता है ?? या पुनः एक बार फिर खानापूर्ति की कार्रवाई की जाकर के राजनीतिक संरक्षण के चलते इन शराब माफियाओं को छूट दी जाएगी।
